फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने भालू से बचाई महिला की जान

Wed, 30 Nov 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उझाला, कोटद्वार
विज्ञापन
भालू के हमले में घायल रिखणीखाल ब्लाक के सिनाला गांव की सुंदरा देवी। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत सिनाला गांव में भालू ने जंगल में घास लेने गई एक महिला पर हमला कर दिया। किस्मत अच्छी थी कि महिला के साथ कुत्ता भी जंगल गया हुआ था। जैसे ही भालू ने महिला पर हमला किया तो कुत्ता महिला के बचाव में आ गया और भालू से भिड़ते हुए उसे खदेड़ दिया, जिससे महिला की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन


ढ़ाबखाल सिनाला निवासी धीरेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली सुंदरा देवी (52) पत्नी सुरेंद्र सिंह अपनी साथी महिलाओं के साथ बुधवार को सुबह करीब 10 बजे जंगल में घास लेने गई हुई थी। महिलाओं के पीछे-पीछे उनका कुत्ता भी जंगल चला गया। जंगल में घात लगाए बैठे भालू ने अचानक सुंदरा देवी पर हमला कर दिया, जिससे महिला का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। इस पर कुत्ता भालू से जा भिड़ा। कुत्ते के सामने भालू ज्यादा देर नहीं टिक सका और भाग गया।

हालांकि इस बीच अन्य महिलाओं के शोर ने भी भालू को भगाने में मदद की। परिजन घायल सुंदरा देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को कोटद्वार रेफर कर दिया। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में भालू का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, जिससे अब लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें