बीरोखाल मोटर मार्ग पर सिद्धखाल के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल चालक को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानाकारी के अनुसार ग्राम गोदियों निवासी लक्ष्मण सिंह (35) बारात छोड़कर वापस अपने गांव जा रहा था। तभी सिद्धखाल के पास मोड़ पर उसका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इसमें चालक घायल हो गया।