फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन के पद चिह्नों पर चलकर करें समाजसेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर वैश्य समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के पद चिह्नों पर चलकर समाजसेवा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

लालबत्ती चौक में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता शरत चंद्र गुप्ता, वरिष्ठजन प्रदीप अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष शरत चंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम महाराजा अग्रसेन के वंशज हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लोग अपने समाज से कुरीतियों को खत्म कर समाज के लोगों की सहायता करें। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने प्रदेश सरकार से महाराजा अग्रसेन जयंती पर स्वैच्छिक अवकाश के बजाय सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार सिद्धबली के समीप वन विभाग के पार्क का नाम महाराजा अग्रसेन पार्क करने की मांग की। इस मौके पर नगर निगम में विधायक प्रतिनिधि बने राकेश मित्तल और जिला सुरक्षा समिति के सदस्य रामकुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वैश्य अग्रवाल सभा के संरक्षक दिनेश एरेन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, युवा वैश्य सभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, सचिव हिमांशु अग्रवाल, महिला वैश्य सभा के अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, आनंद आर्य, कैलाश चंद्र अग्रवाल और श्रीकृष्ण सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें