फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले कर लें सभी तैयारी : ऋतु खंडूड़ी

Thu, 30 Jan 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार के नींबूचौड़ स्थित अपने आवास पर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर उन्होंने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कोटद्वार के सभी वार्डों का निरीक्षण किया है। नगर से लेकर भाबर तक स्थानीय लोगों की कई शिकायतों को समाधान के लिए नगर आयुक्त बताया गया है। कहा कि भाबर और सनेह तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही क्षतिग्रस्त सभी स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को बरसात से पूर्व कोटद्वार की सभी नालियाें की सफाई कर पानी के निकासी की व्यवस्था के लिए कहा गया। कहा कि कोटद्वार में मानसून सीजन में निकासी की समस्या न हो इसके लिए विभाग हर वार्ड में जाकर व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। वन विभाग को सुरक्षा दीवार की मरम्मत करने और जंगली जानवरों से खेती को बचाने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में डीएफओ लैंसडौन आकाश गंगवार, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, प्रभारी ईई सिंचाई अनिल राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें