फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया सुखरो पुल का जायजा

विज्ञापन
कोटद्वार के क्षतिग्रस्त सुखरो पुल का निरीक्षण करते डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कोटद्वार में धंसे सुखरो मोटर पुल की मरम्मत और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द डीपीआर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम कोटद्वार पहुंचे और सुखरो मोटर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम कोटद्वार को सुरक्षात्मक कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। लोनिवि को जहां पुल की मरम्मत का कार्य जल्द करवाने को कहा, वहीं सिंचाई विभाग को पुल के अप और डाउन स्ट्रीम दोनों जगह बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, चैनलाइजेशन से संबंधित कार्य पूर्ण करने के लिए डीपीआर बनाकर भेजने को कहा। उन्होंने उपजिलाधिकारी कोटद्वार को मोटर पुलों और नदी की सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें