फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जिला पंचायत सदस्य ने किया गोशाला का उद्घाटन

Fri, 13 Nov 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मागथा गांव में जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल ने ग्रामवासियों की मौजूदगी में नवनिर्मित गोशाला का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलने, गोवंश संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।
विज्ञापन

कविता डबराल ने इस मौके पर कहा कि गोवंश का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। गोवंश की सेवा और उनकी सुरक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोशाला के निर्माण से गांव और आसपास के क्षेत्रों में निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा। यह पहल पशु सेवा के साथ ही गोवंश संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस अवसर पर मौजूद ग्रामवासियों ने गोशाला निर्माण की पहल का स्वागत किया। ग्रामीणों ने गोशाला के बेहतर संचालन और गोवंश की देखभाल में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने गोसेवा के महत्व पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें