फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कांडा नाला समेत 12 गांवों में बीएसएनएल की सेवाएं ठप

Wed, 20 May 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट के पास केबल कटने से हुई दिक्कत
विज्ञापन

कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांडानाला व आसपास के करीब 12 गांवों में बीएसएनएल की संचार सेवा सोमवार रात से ठप है। संचार सेवा ठप होने से ग्रामीण अपने नाते रिश्तेदारों का हालचाल नहीं पूछ पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से संचार सेवाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत कांडानाला की प्रधान बिनीता ध्यानी, ग्रामीण काजल, संगीता देवी, गोल्डी, प्रेम सिंह, शिवानी आदि ने बताया कि कांडा, दियोड़, जवाड़ियूं रौला, बिरोबाड़ी, भैंस्यारौ, जोपुर, गजरोड़ा, बुडोलाखोला, तूण्यूं, बसुसेरा, सकनेड़ी, चौड़, बैडवाड़ी, खेड़ा, तूणीचौड़ आदि में पिछले तीन दिनों से संचार सेवाएं ठप पड़ी हुई है। ग्रामीण वह अपने नाते रिश्तेदारों का हालचाल तक नहीं पूछ पा रहे हैं।
विज्ञापन

नेटवर्क के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को भी परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कार्बेट नेशनल पार्क से सटे होने के कारण नेटवर्क की जरूरत अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों से क्षेत्र में संचार सेवाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


केबल धुमाकोट के पास कटने के कारण सोमवार रात से सेवा बाधित हो रखी है। नेटवर्क बहाली के प्रयास जारी हैं। अगले एक-दो दिनों के भीतर लाइन को ठीक कर क्षेत्र में संचार सेवाएं बहाल कर दी जाएगी।
- शेखर सुमन, जेटीओ बीएसएनएल कार्यालय लैंसडौन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें