फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि के स्वामित्व व कब्जे को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के सिगड्डी क्षेत्र के दलीपपुर गांव में एक जमीन के स्वामित्व और कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ भूमि कब्जाने के प्रयास के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज पीएस नेगी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार के व्यापारी रवींद्र सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने दलीपपुर निवासी प्रताप सिंह से जमीन खरीदी थी। इस बीच प्रताप सिंह के एक पुत्र कृपाल सिंह, उनकी पत्नी नंदी देवी और उनका बेटा उक्त खरीदी हुई जमीन पर तोड़फोड़ कर जबरन कब्जा करने के प्रयास करते रहते हैं। बताया कि वह कई बार इस मामले में झूठी तहरीर देते हैं। उनकी ओर से संबंधित पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। चौकी इंचार्ज पीएस नेगी ने बताया कि इससे पहले कृपाल सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे की वह जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें