फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल देवी रोड-घराट मार्ग से परेशान लोग पहुंचे तहसील

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल से बदहाल सड़क से परेशान पदमपुर घराट रोड निवासियों ने देवी रोड-घराट मार्ग की मांग की है। बृहस्पतिवार को अनिल नेगी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे घराट रोड के लोगों ने एसडीएम योगेश मेहरा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने लोनिवि पर गत तीन वर्षों से सड़क की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि देवी रोड-घराट मार्ग तीन साल से बदहाल है। लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। कहा कि मार्ग पर कोलतार से मरम्मत कर लाखों रुपये के सरकारी धन की बरबादी की जा रही है। उन्होंने देवी रोड से पदमपुर चौराहे तक 300 मीटर पर सड़क के दोनो ओर नाली बनाकर सीसी निर्माण कराने के लिए लोनिवि के ईई को निर्देशित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में नर सिंह कर्नवाल, विजय गुसाईं, प्रशांत कुकरेती, चितरंजन सिंह रावत, सुदर्शन सिंह बिष्ट, इंद्रपाल सिंह नेगी, शीशपाल सिंह नेेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें