फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कोटद्वार और सतपुली में प्रदर्शन

Tue, 24 Mar 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि, एनएच, सिंचाई समेत अभियंत्रण विभागों के इंजीनियर शामिल, 27 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग
विज्ञापन

कोटद्वार/सतपुली। 27 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुड़े अभियंताओं ने कोटद्वार और सतपुली शाखाओं में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति को दूर करने, पदाेन्नति में ठहराव के कारण सभी अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में पात्रता के अनुसार न्यूनतम तीन पदोन्नति प्रदान करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण व राजकीयकरण करने समेत 27 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार और सतपुली में आयोजित धरना प्रदर्शन में महासंघ से जुडे़ लोनिवि, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, लघु सिंचाई, एनएच और सभी इंजीनियरिंग विभागों के अवर अभियंता और सहायक अभियंता शामिल हुए। कोटद्वार में महासंघ के जिलाध्यक्ष कौशिद अली, कोटद्वार शाखा अध्यक्ष आशीष असवाल, राजपाल, दीपेंद्र रावत, सुदेश बिंजोला, अजीत सिंह शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें