कण्वघाटी/कोटद्वार। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती की देखरेख में हुए कार्यक्रम में स्वयंसेवियों, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। खुशी, मिनाक्षी, महक, मनीषा, साक्षी और मोनिका आदि छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर सफाई भी की। प्राध्यापक डॉ. अनूप सिंह, डॉ. विपिन पवांर, डॉ. महेशचंद्र आर्या, प्रशांत, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. विपिन कुमार तिवारी और डॉ. शूरवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ में प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा अर्जन के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी गणेश बडोला, सुशील थलेडी, मनवर सिंह अग्रवाल, शैलेश बड़थ्वाल, देवेंद्र सिंह राजपूत और सरोजिनी नेगी आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रमोद बड़थ्वाल ने किया। रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजन शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल, उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला सहित स्वयंसेवियों ने स्वच्छता की शपथ ली और श्रमदान कर सफाई की।
उधर, राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में एनएसस स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि मयंक कोठारी और विपिन जदली ने युवाओं से सशक्त समाज निर्माण में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. गीता रावत शाह की देखरेख में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार अग्रवाल, प्रो. अशोक मित्तल, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. उषा सिंह, डॉ. विनय देवलाल, डॉ. अंजू थपलियाल, सन्नी सिंह, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।