एक अगस्त को निंबूचौड़ में एक युवक को चाकू मारकर घायल करने के मामले के आरोपी धीरेंद्र सिंह रावत उर्फ धीरू मास्टर को तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी हिस्ट्री शीट खोल रही है।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि वार्ड नंबर 27 दुर्गापुर के जीवानंदपुर निवासी दीपक नेगी पुत्र प्रताप सिंह नेगी ने एक अगस्त को धीरू मास्टर समेत तीन लोगों पर चाकू से हमलाकर उसे गंभीर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक सतेंद्र भंडारी को सौंपी थी। बृहस्पतिवार तड़के पुलिस टीम ने उसके शिवपुर स्थित आवास पर दबिश दी। पुलिस टीम की भनक लगते ही वह साथ भागने लगा और पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने .32 बोर का लोडेड तमंचा बरामद किया है। आरोपी की हिस्ट्री शीट खोली जा रही है। उसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो