फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रास्टनगंज में धमका हाथी का झुंड, हवाई फायर कर भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सनेह क्षेत्र के ग्रास्टगंज में हाथियों का आतंक जारी है। बुधवार रात को लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर आठ हाथियों के झुंड ने ग्रास्टनगंज में जमकर उत्पात मचाया। वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी प्रकार हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

कोटद्वार रेंज के डिप्टी रेंजर याकूब अली ने बताया कि बुधवार रात को ग्रास्टनगंज निवासी हरीश नेगी के घर के पास हाथी का एक झुंड धमक गया। आबादी के बीच हाथियों के धमकने और हाथी के चिंघाड़ने की आवाज से लोग भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पहले आठ हाथियों के झुंड को हो हल्ला कर भगाने का प्रयास किया, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए और घर के पास उत्पात मचाने लगे। तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए हाथियों के पास पटाखे फोड़े गए और हवाई फायर कर उन्हें किसी प्रकार जंगल की ओर भगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें