फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौखाल को हरा धरगांव ने जीता टूर्नामेंट

विज्ञापन
पौखाल क्षेत्र के किमसेरा गांव में विजेता रही धरगांव की टीम को ट्रॉफी प्रदान करते ब्लाक प्रमुख मह? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
मालन घाटी युवा संघर्ष समिति की ओर से किमसेरा गांव में चल रहा वसंत पंचमी क्रिकेट टूर्नामेंट धरगांव ने जीत लिया। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में धरगांव की टीम ने पौखाल की टीम को 75 रनों से हराया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धरगांव की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 6 विकेट पर 195 रन बनाए। विनय ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। पौखाल की ओर से सलमान ने 2 विकेट चटके। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौखाल की टीम 120 रनों पर ही सिमट गई। राहुल ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। धरगांव की ओर से विनय ने दो विकेट चटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही आयोजकों को 21 हजार रुपये की सहयोग धनराशि भी दी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रियाज अहमद, मोहम्मद यासीन, पूर्व प्रधान आवेदन अहमद, शक्ल अहमद, आलोक कुकरेती, कुलभूषण, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष राजेंद्र सिलस्वाल, ग्राम प्रधान दीपचंद्र शाह, सतीश बिष्ट, राजमोहन नेगी और क्षेत्र पंचायत सदस्य मस्तान बिष्ट आदि मौजूद रहे।
ब्लाक प्रमुख ने पौखाल बाजार में किया जनसंपर्क
कोटद्वार। ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने पौखाल बाजार में जनसंपर्क कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा भी दिया। उन्होंने किमसेरा गांव में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें