फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटक धूप में देवप्रयाग तहसील मार्ग पर पुश्ता गिरा

Sat, 02 Apr 2016 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो देवप्रयाग।
विज्ञापन
घर का गिरा पुश्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में तहसील मार्ग पर 10 माह पहले लगाया गया पुश्ता बिना बारिश के ढह गया। पुश्ता ढहने से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इसकी जांच की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र के  समीप तहसील मार्ग पर बरसात में पुश्ता ढह गया था। नगर पंचायत ने दोबारा लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से पुश्ते का पुनर्निर्माण किया। यह पुश्ता भी शनिवार दोपहर को अचानक  भराभरा कर गिर गया। पुश्ता गिरने से स्वास्थ्य केंद्र की दीवार पर भरी दरारें आ गई हैं। वहीं पानी के टैंक के गिरने का खतरा भी हो गया है।

इसी स्थान के समीप बच्चे खेलते हैं। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। सभासद विद्यार्थी पालीवाल का कहना है कि घटिया निर्माण और बिना तकनीशियन की सलाह के पुश्ता निर्माण किया गया है। इधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनोद लाल ने बताया कि पानी का टैंक पुश्ते से सटा हुआ है। टैंक से पानी का रिसाव होने से पुश्ता ढहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें