फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में देवीखेत ने मारी बाजी

Fri, 16 Oct 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बीआरसी कीर्तिखाल में विकासखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के 39 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छह चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवीखेत के प्रधानाचार्य राजीव रावत, बीआरसी समन्वयक शैलजा चमोली, राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल के प्रधानाचार्य राकेश नेगी और मानवी कोटनाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैंस दूसरे और राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता आयोजन में आबिद अहमद, संदीप नेगी, जसवीर नेगी, गणेश दत्त कुनियाल, रूपेश कुकरेती, शीला ध्यानी, राजेश भारद्वाज और महेंद्र सिंह राणा आदि शिक्षकों ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें