फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: धरातल पर नहीं उतरीं विकास योजनाएं, नागरिक मंच ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। शहर में विकास योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारे जाने पर नागरिक मंच ने रोष जताया है। मंच की बैठक में कई वर्षों से लंबित समस्याओं को दोहराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।

रविवार को हुई बैठक में चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग, मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय समेत प्रमुख मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं होने पर नागरिक मंच के सदस्यों ने नाराजगी जताई। नगर निगम क्षेत्र में मोटर नगर, पार्किंग, गाड़ी पड़ाव में प्रस्ताव मल्टीस्टोरी भवन, अतिक्रमण, वन्य जीवों से सुरक्षा, बाढ़ से बचाव के इंतजाम को भी गंभीरता से नहीं लिए जाने पर रोष जताया गया। मंच के सदस्यों ने इन मामलों को लेकर जल्द ही मेयर शैलेंद्र सिंह रावत से मिलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


वहीं, वक्ताओं ने कहा कि आम जन की मूलभूत आवश्यकताओं की अनदेखी के लिए सभी राजनीतिक दल एवं जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। विपक्षी दल भी अपना धर्म नहीं निभा पा रहे हैं। बैठक में सरकार एवं विपक्षी पार्टियों की अनदेखी पर चिंता जताते हुए सामाजिक संगठनों एवं समस्त दलों के साथ मिलकर जल्द ही भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




बैठक में सरकार के मंत्रियों द्वारा अपशब्दाें के प्रयोग पर आपत्ति और यूसीसी बिल में लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण एवं उत्तराखंड के दो जिलों में बाहरी व्यक्तियों के भूमि खरीद की छूट देने पर भविष्य में इसके दुष्परिणाम सामने आने की आशंका जताई गई। अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हर्षवर्धन ध्यानी, राजेंद्र सिंह नेगी, शंकरदत्त गौड़, राजेंद्र पंत, अरविंद धूलिया, राजेंद्र देवरानी और विजय माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें