सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की सतपुली में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की बैठक हुई। विधानसभा प्रभारी एवं दर्जाधारी ऋषि कंडवाल ने कहा कि आत्मनिर्भरता से ही प्रदेश का विकास संभव है। आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, अपितु राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त संकल्प है।
दुधारखाल रोड स्थित एक भवन में आयोजित बैठक में दर्जाधारी ऋषि कंडवाल ने इस अभियान में हर नागरिक की भागीदारी पर जोर दिया, जिससे देश पूरी तरह आत्मनिर्भर बन सके। भाजपा के इन्हीं मूल्यों के बल पर भारत विश्व गुरु बनेगा। अन्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं आम आदमी तक को लाभान्वित कर रही हैं। जीएसटी में कटौती और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन से बाजार में मांग बढ़ेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आत्मनिर्भर भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान सतपुली भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह, विधानसभा सह प्रभारी वीरेंद्र रावत, भाजयुमो नेता सुयश रावत, सुमनलता ध्यानी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र टम्टा, राकेश नैथानी, महिपाल नेगी, बृजमोहन रावत आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन अभियान सुरेंद्र बिष्ट ने किया।