फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धकुंभ के शाही स्नान में शामिल होंगी देव डोलियां

Fri, 01 Jan 2016 10:03 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री देवभूमि संस्कृति एवं विरासतीय शोभा यात्रा समिति की बैठक में अर्द्धकुं भ-2016 में देव डोलियों  के शाही स्नान की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने राज्य की विभिन्न देव स्थलियों से कुंभ में शाही स्नान के लिए देव डोलियां लाने का न्योता दिया।
विज्ञापन


डांडानागराज मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में यात्रा समिति के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि अर्द्धकुुंभ-2016 के तहत 22 अप्रैल को शाही स्नान होना है। इसके लिए पौड़ी जिले व राज्य के अन्य जिलों से देव डोलियों को शाही स्नान कराने के लिए यात्रा समिति की ओर से न्योता दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाही स्नान के लिए पौड़ी के डांडा नागराज, बिनसर महादेव, आदेश्वर महादेव, बगानी खाल से मां ज्वाल्पा आदि देव डोलियों को शाही स्नान का न्योता दिया गया है। गांववासी ने बताया कि यात्रा समिति का उद्देश्य राज्य की विरासत, संस्कृति व परंपरा को बचाने तथा अगली पीढ़ि को देवभूमि के संस्कारों से अवगत कराना है।
यात्रा समिति की ओर से 22 अप्रैल से पूर्व ही प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण कर अन्य देव स्थलों से भी देव डोलियों को शाही स्नान के लिए हरिद्वार में आमंत्रित किया जाना है। इस मौके पर यात्रा समिति के प्रदेश सचिव देवेंद्र कुकरेती, प्रदेश महामंत्री भोपाल चौधरी, जिला संयोजक अनसूया प्रसाद, चंद्रशेेखर चमोली, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें