फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पंपिंग योजना के बाद भी मैंदणी गांव के लोग प्यासे

Wed, 06 May 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवा पंपिंग पेयजल योजना का लोगों को नहीं मिल पा रहा है लाभ
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में भी उठ चुका है मुद्दा, ग्राम प्रधान ने दी आंदोलन की चेतावनी
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के मैंदणी गांव के ग्रामीणों को रेवा पंपिंग पेयजल योजना से भी पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह बिष्ट का आरोप है कि वे मामले को बीडीसी बैठक में भी उठा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को सौंपे पत्र में समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
ग्रामसभा मैंदणी के प्रधान धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2023 में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत अंदरसौं पंपिंग पेयजल योजना व वल्सा पेयजल योजना से मैंदणी गांव के ग्रामीणों को कनेक्शन दिए गए थे लेकिन नल में एक बूंद पानी नहीं टपका। पांच साल पहले रेवा पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

वर्तमान में गांव में कुल 43 कनेक्शन हैं। गांव का मेन टैंक तीन दिन में भी पूरा नहीं भर पा रहा है जिससे तीन दिन बाद केवल 10-12 कनेक्शन में ही पेयजल आपूर्ति हो पा रही है। गांव में पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदाई के बाद सीसी मार्ग की मरम्मत करने के बजाय उसे वैसे ही छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


रेवा पंपिंग योजना से मैंदणी गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति हो रही है। पेयजल लाइन को चेक करवाया जा रहा है। जिन घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
- रमाकांत गुप्ता, एई पेयजल निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें