फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर सम्मानित किए स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित

Sun, 09 Aug 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की ओर से अगस्त क्रांति की 84वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

कुंभीचौड़ में एक वेडिंग प्वाइंट में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह भंडारी की पत्नी गोमती देवी ने किया। गोमती देवी को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं आजाद हिंद फौज के जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रांतीय सचिव बृजमोहन जोशी ने कहा कि जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से 55 से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों ने कार्यक्रम में भाग लिया। राज्य सरकार के पास उनकी तीन महत्वपूर्ण मांगे लंबित हैं। इसमें देहरादून स्थित उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी सदन के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि देने, कुटुंब पेंशन 4,800 रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने, और दूसरी पीढ़ी को भी पहली पीढ़ी की तरह लाभ देने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह रावत ने बताया कि जिले भर से उनके संगठन में 699 सेनानियों के आश्रित जुड़ चुके हैं। कार्यक्रम में बलवीर सिंह रावत, विजय प्रकाश सुंद्रियाल, राम सिंह ने विचार रखे। इस अवसर पर सुरेश जोशी, रोशन सिंह रावत, ऊषा बिष्ट, राजेश्वरी रावत, माया देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें