फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दामों के वृद्धि पर प्रदर्शन

विज्ञापन
भाबर के किशनपुरी में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन करते कांग्रे? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में किशनपुरी में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कहा गया कि यदि केंद्र सरकार से जनहित में मूल्य वृद्धि को अविलंब वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता को छलने का काम कर रही है। सरकार विपक्ष पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर देश की आवाज को दबाने का काम कर रही है। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रवेश रावत, रविंद्र द्विवेदी, प्रेम सिंह रावत, पूर्व प्रधान तेजपाल पटवाल, हयात सिंह मेहरा, विजयपाल मेहरा, विनोद रावत, वीरेंद्र रावत, सुरेंद्र रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि भूषण, बृजेंद्र नेगी, चंद्रमोहन, योगेंद्र सिंह, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पवन रावत आदि शामिल रहे।
तानाशाह हो गई है प्रदेश सरकार: राजपाल
पौड़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व प्रदेश महामंत्री राजपाल बिष्ट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 150 कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज करने को निंदनीय बताया। कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही पर उतर आई है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी व प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा व गरीब विरोधी है। जनता की आवाज उठाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। विरोध जताने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी महेश ढौंडियाल, नीलम रावत, गोदाम्बारी रावत, शिवप्रसाद रतूड़ी, पवन गौड़, दीपक नौटियाल, आकाश रावत व संजना गुजराल आदि शामिल रहे।
केंद्र की गलत नीतियों के कारण बढ़ रहे दाम: सुरेंद्र सिंह नेगी
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कोरोना संक्रमण काल में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इससे आर्थिक संकट से जूझ रही जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मूल्य वृद्धि और प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग केंद्र और प्रदेश सरकार से की। कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें