जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने प्रदेश सरकार से कंपनी के वाहनों का मार्च 2021 तक का टैक्स माफ करने की मांग की है। मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया है।
ज्ञापन में जीएमओयू अध्यक्ष ने कहा कि शासन ने राज्य के मोटर व्यवसायियों की मांग पर मोटरयान टैक्स में जुलाई से सितंबर 2020 तक छूट देने की घोषणा की है। कहा कि कंपनी की ओर से संचालित बसों का सितंबर माह तक का टैक्स पहले ही जमा करा दिया गया है, जिससे कंपनी से जुड़े वाहन स्वामियों को सरकार की टैक्स छूट की घोषणा का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर कंपनी वाहनों को अक्तूबर से दिसंबर माह तक के मोटरयान कर में छूट देने की मांग की है, जिससे वाहन स्वामियों को सरकार की घोषणा का लाभ मिल सके। कहा कि सरकार की ओर से पचास फीसदी सवारियों के वाहन संचालन करने की अनुमति से कंपनी को आर्थिक हानि उठानी पर रही है।