धुमाकोट। धुमकोट महाकौथिग समिति ने मुख्यमंत्री से धुमाकोट महाकौथिग का राजकीय मेला घोषित करने की मांग की है। महाकौथिग के आयोजक महिपाल सिंह रावत और कुलदीप सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि गत 17, 18 जून को नैनीडांडा ब्लॉक के धुमाकोट में महकौथिग का आयोजन किया गया था। महकौथिग के दौरान पहली बार क्षेत्र के सभी होटल, गेस्ट हाउस और बाजार के रेस्तरां पूरी तरह से भर गए थे, जिससे स्थानीय लोगों की अच्छी कमाई हुई। गांव के कलाकारों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिला। बताया कि महाकौथिग को राजकीय मेला घोषित होने पर इसे वृहद रूप दिया जा सकता है, जो प्रवासियों को गांव में लाने और क्षेत्र के विकास के लिए लाभकारी होगा। संवाद