फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकन्याणी गांव में कोरोना जांच कैंप लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लाक के ग्राम पंचायत सकन्याणी के ग्राम प्रधान विनोद सिंह रावत ने ग्राम पंचायत में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड जांच कैंप लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने मांग को लेकर सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा और बीडीओ दुगड्डा जयेंद्र भारद्वाज को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत सकन्याणी में कोरोना संक्रमित दो ग्रामीणों की हालत नाजुक होने पर कुछ समय पूर्व उन्हें उपचार के लिए कोटद्वार के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहाँ एक संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। ज्ञापन में ग्रामसभा में ग्रामीणों की कोरोना जांच के लिए कैंप लगाने की मांग की है। बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीएचसी दुगड्डा के प्रभारी चिकित्साधिकारी से गांव में कोविड जांच कैंप लगाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें