फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह के बिजली और पानी के बिल माफ करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस ने लॉकडाउन में आर्थिक रूप से परेशान जनता को राहत प्रदान करने के लिए तीन माह के बिजली और पानी के बिल और बच्चों की तीन माह की फीस माफ करने की मांग की है। इसके लिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह और कोटद्वार विधानसभा इकाई अध्यक्ष विजय रावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि गत डेढ़ माह से लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं और सभी व्यावसायिक गतिविधियां ठप हैं, जिससे लोगों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां निजी विद्यालय अभिभावकों को मैसेज कर फीस जमा कराने के लिए दबाव बना रहे हैं, वहीं जल संस्थान और ऊर्जा निगम की ओर से भी लोगों पर बिजली और पानी के बिल जमा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में शुभम शर्मा, सूर्यमणि, मोहम्मद रानू, वसीम, नरेश कोटनाला, राजा आर्य, संजीव गौड़, सुधांशु नेगी, रितेश गुप्ता, नीरज रौतेला, अनिल रतूड़ी व अनिल चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें