फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कौड़िया को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विगत 28 जुलाई को पनियाली गदेरे में आई बाढ़ से कौड़िया में हुए नुकसान की भरपाई के लिए इसे आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रेषित ज्ञापन में कहा कि कौड़िया मिलिट्री कैंप में आई आपदा से वहां के लोगों को बहुत नुकसान हुआ है। इनमें अधिकांश बहुत गरीब और पिछड़ी जाति के लोग हैं। आपदा के बाद इन परिवारों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। ज्ञापन में उन्होंने कौड़िया को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर प्रभावित लोगों के बिजली और पानी के बिल माफ कर राहत पहुंचाने की मांग की है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जिलाध्यक्ष शांतनु रावत, जिला कोषाध्यक्ष नमन भटनागर, जिला उपाध्यक्ष अमित नेगी, जिला महामंत्री शुभम रावत, हेमंत गौड़ आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें