फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिक्षकों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की उठी मांग

Thu, 01 Oct 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ की गढ़वाल और कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समयबद्ध और न्यायसंगत निस्तारण की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को संयुक्त रूप से पत्र सौंपा। शिक्षक नेताओं ने विभाग में लंबित पदोन्नति, स्थानांतरण समेत अन्य मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, मंडल मंत्री मनमोहन चौहान, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डॉ. रविशंकर गुसाईं और मंडल मंत्री भारतेंदु जोशी ने कहा कि 2014 की एलटी सेवा नियमावली से पहले चयनित और नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता लागू करना तर्कसंगत नहीं है। प्रवक्ता नियमावली के तहत 3947 प्रवक्ता पदों को पदोन्नति से भरा जाना है। वहीं हाईस्कूल प्रधानाध्यापक के 910 पदों में से 858 और इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1385 पदों में से 1244 पद रिक्त हैं। शिक्षक संघ ने प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें