फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नाॅर्थ कार्बेट रिजॉर्ट के संचालन की मांग

Sat, 25 Oct 2025 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नागरिक मंच कोटद्वार ने जीएमवीएन के कौड़िया स्थित फ्लशडोर फैक्टरी परिसर में उतराखंड विकास परिषद (यूटीडीबी) के ड्रीम प्रोजेक्ट नॉर्थ कार्बेट रिजाॅर्ट की उचित देखभाल और संचालन की मांग उठाई है। इस संबंध में डीएम पौड़ी को ज्ञापन भेजा है। नागरिक मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी व महासचिव अतुल भट्ट ने कहा कि विभाग की देखरेख के अभाव में पर्यटन परियोजना खंडहर में तब्दील हो चुकी है। प्रशासन और सरकार को करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुए इस प्रोजेक्ट की देखरेख में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। वर्षाकाल के बाद अब पूरे जिले में पर्यटन गतिवधियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में इस परियोजना की सुध लेकर इसके संचालित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें