राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य चंद्रमोहन सिंह सजवाण ने दिव्यांगजनों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और उनके अंत्योदय कार्ड बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त को केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सभी दिव्यांगजनों को अंत्योदय योजना के अंतर्गत शामिल करने के आदेश जारी किए थे लेकिन उत्तराखंड सरकार ने अभी तक अंत्योदय कार्ड बनाने की कार्रवाई शुरू नहीं की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से योजना के संबंध में गाइडलाइन जारी करने की मांग की। संवाद