फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार-रामनगर वन मोटर मार्ग के निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडी रोड संघर्ष समिति की बैठक में कोटद्वार-रामनगर वन मोटर मार्ग (कंडी रोड) के सुदृढ़ीकरण और निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाने की मांग उठाई गई। समिति ने मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

कंडी रोड संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल में अंतर राज्यीय सीमाएं सील होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी हो रही है। यदि कोटद्वार-रामनगर वन मोटर मार्ग बना होता, तो लोगों को दूसरे राज्यों से होकर नहीं जाना पड़ता। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं का संपर्क भी प्रभावित नहीं होता और किराए का अतिरिक्त बोझ भी कम होगा। इस मौके पर मांग के ज्ञापन की प्रति सांसद अनिल बलूनी, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत को भेजी गई। बैठक में राजेंद्र जजेड़ी, सीपी नैथानी, गोविंद डंडरियाल, महावीर सिंह रावत, डबल सिंह रावत, गोपालकृष्ण बड़थ्वाल, दिनेश ध्यानी, प्रवेश चंद्र नवानी, वाचस्पति बहुखंडी, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, विनोद चंद्र कुकरेती, विजय माहेश्वरी, सीपी डोबरियाल और धीरज सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें