फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 20 वर्ष पहले स्वीकृत मार्ग निर्माण कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Mon, 09 Mar 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। करीब 20 वर्ष पहले स्वीकृत घराट-मुंडला मोटर मार्ग का निर्माण अब तक नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण की मांग के लिए सोमवार को स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने उत्तराखंड वन्य जीव सलाहकार समिति की संस्तुति के साथ नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी से मार्ग निर्माण को स्वीकृति दिलाने की मांग की। बताया कि भारतीय वन्य जीव संस्थान की आपत्ति के कारण मार्ग कई वर्षों से लंबित है। बताया कोटद्वार के घाड़ क्षेत्र में स्थापित भरत नगर मोटर मार्ग के अभाव में विकास से पिछड़ा हुआ है। गंभीर मरीजों और प्रसूताओं को उबड़-खाबड़ रास्तों से कंधों पर अस्पताल ले जाना पड़ता है, फसलें खेतों में ही सड़ रही हैं और छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं, जिससे पलायन भी बढ़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में कृपाराम, राजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, नारायण सिंह, चंदर सिंह, पूरन सिंह, गंभीर सिंह, गजे सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें