फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर हेमलता नेगी ने कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए नगर निगम में विभिन्न पदों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री को पत्र प्रेषित किया।
विज्ञापन

शनिवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को प्रेषित पत्र में मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि वर्तमान में कोटद्वार नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी होने से नगर निगम की व्यवस्थाओं के संचालन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोटद्वार एसडीएम के पास नगर निगम के आयुक्त का चार्ज है। इसके कारण वह पूरा समय नगर निगम को नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कोटद्वार निगम के लिए एक पूर्णकालिक नगर आयुक्त, एक और सहायक नगर आयुक्त, एक अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता, एक अपर सहायक अभियंता सिविल, एक लेखाधिकारी, एक लेखाकार, दो सहायक लेखाकार, एक जोनल सफाई अधिकारी, दो मुख्य सफाई निरीक्षक और चार सफाई निरीक्षकों की तत्काल नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें