एलटी शिक्षक भर्ती का परीक्षाफल आने का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार से एलटी शिक्षक भर्ती का परीक्षाफल शीघ्र घोषित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से परीक्षाफल शीघ्र घोषित न किए जाने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बैठक में गणेश चंद्र जोशी, मुरली धर भट्ट, कुलदीप जोशी, देवेंद्र बिष्ट आदि ने कहा कि वर्ष 2014 में एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए 29 मार्च को परीक्षा कराई गई थी। नौ महीने बीतने के बावजूद राज्य सरकार इसका परीक्षाफल घोषित नहीं करा पाई है। बैठक में कुलदीप जोशी, दिवाकर गुसाईं, हेमंत, मनमोहन आदि शामिल थे।