फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाली को दें मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान

Sat, 26 Dec 2015 08:32 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री से पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि गढ़वाली ने सेना का अनुशासित सिपाही होने के बावजूद निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने से इनकार कर अहिंसक आंदोलन को आगे बढ़ाया। अंग्रेजों के सामने उन्होंने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया, वह वास्तव में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली ही दे सकता था। कहा कि गढ़वाली भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के हकदार हैं। देश को उनका सम्मान करना चाहिए। देवभूमि नशाबंदी समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, पदमपुर सुखरौ के प्रधान चंद्रप्रकाश नैथानी समेत संगठनों से जुड़े लोगों ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग की है।
जन अधिकार संयुक्त संघर्ष समिति के पंकज बवाड़ी, क्षेत्रीय विकास समिति देवीखेत डबरालस्यूं के अध्यक्ष बीएस रावत, गढ़वाली स्मृति एवं स्मारक समिति के महासचिव सीपी नैथानी, जितेंद्र नेगी और रजत भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को भी इस बात को प्रमुखता से केंद्र के सम्मुख रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें