फोटो
कोटद्वार। श्री गुरु गोरखनाथ पर्यावरणीय संरक्षण एवं संवर्धन समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के दो सदस्यों आरपी पंत और दिनेश चंद्र घिल्डियाल का जन्मदिन मनाया गया। बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरण सिंह रावत ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में 27 अक्तूबर को समिति कार्यालय स्थित पौधशाला में पौधों की शिफ्टिंग और रखरखाव का कार्य करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नवंबर में भैरवगढ़ी मंदिर परिसर में पौधों की साफ-सफाई के लिए शिविर करने पर सहमति बनी। कहा कि इसका उद्देश्य पौधों को वनाग्नि से बचाना और उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अशोक नेगी ने की। सतीश चंद्र शर्मा के संचालन में हुई बैठक में बहादुर सिंह मेहरा, उमाकांत बडोला, सच्चिदानंद पोखरियाल, जगदीश चंद्र जोशी और प्रकाश चंद्र हेमदान आदि उपस्थित रहेद्ध संवाद