फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फर्जी उत्तराधिकार प्रमाणपत्र बनाने और बनवाने वालों पर हो कार्रवाई

Mon, 26 Oct 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की जिला इकाई की त्रैमासिक बैठक सतपुली में जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार पर संगठन की जायज मांगों की अनदेखी करने और भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया। सदस्यों ने एकजुट होकर सरकार के समक्ष मांगों को प्रमुखता से रखने का निर्णय लिया। बैठक में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी उत्तराधिकार प्रमाणपत्र बनाने और बनवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। सदस्यों ने कहा कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं सतपुली क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों की बैठक में कम मौजूदगी को भी चिंताजनक बताया गया। इस मौके पर जिला महासचिव रोशन सिंह रावत, सुरेश चंद्र जोशी, यशवंत सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत और गोपाल सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें