कोटद्वार। यूपी-उत्तराखंड सीमा पर नगीना तहसील क्षेत्र के एक गांव में घटना में घायल हुए युवक को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बृहस्पतिवार देर शाम यूपी के बिजनौर की पुलिस 22 वर्षीय युवक आकाश कुमार, निवासी दौलतपुर, थाना डिलारी, मुरादाबाद को घायल अवस्था में कोटद्वार के बेस अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां युवक की मौत हो गई। युवा पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया। बिजनौर पुलिस की सूचना पर कोटद्वार पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि बिजनौर पुलिस की सूचना पर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। परिजनों द्वारा मामले में कार्रवाई घटना से संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस के माध्यम से की जाएगी। संवाद