फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से गांव के लिए निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट थाने के अंतर्गत पलासी गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक भौन गांव निवासी था और गुरुग्राम से गांव के लिए निकला था। पुलिस प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है।
विज्ञापन

धुमाकोट थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि खेतों में घास लेने गई पलासी गांव की महिलाओं ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। महिलाओं ने गांव पहुंचकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर देर शाम पुलिस ने गांव पहुंचकर शव पेड़ से उतारा। शव की शिनाख्त ग्राम भौन निवासी जसपाल सिंह (22) पुत्र आनंद प्रकाश के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि शव जैकेट की हुड पर लगी रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका हुआ था। युवक अपने मामा के साथ गुरुग्राम हरियाणा में रहता था। मृतक के मामा से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि वह रविवार को गुरुग्राम से गांव के लिए निकला था। तभी से उसका फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें