फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के पास डांग गांव में घुसा गुलदार

Sun, 24 Jul 2016 08:21 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे डांग गांव में रविवार शाम को गुलदार बस्ती में घुस गया। गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला करने की भी कोशिश की। वन विभाग और पुलिस की टीम रात तक गुलदार की खोज में जुटी थी।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार रविवार देर शाम लगभग सवा सात बजे गुलदार ने डांग गांव में चक्की के समीप आम के पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार एक घर में घुस गया। इसके बाद वह बगीचे में पपीते के पेड़ के नीचे बैठ गया। गुलदार के बस्ती में घुसने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। इससे गुलदार को भीड़ के बीच से निकलने का रास्ता नहीं मिला। सूचना मिलने पर डीएफओ रमेश चंद्र ने पुलिस और वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा ताकि भीड़ हटाए जाए और गुलदार को बस्ती से निकाला जाए।

श्रीनगर मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन रावत ने बताया कि गुलदार पिछले दो-तीन दिनों से बस्ती में घूम रहा है। शनिवार रात को उसने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया। इसके बाद वह रात भर एक बाथरूम में रहा। सुबह घर के मालिकों को इस वाकये का पता चला।
विज्ञापन

इधर, डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि गुलदार कुत्तों की तलाश में शाम सात से नौ बजे के बीच अकसर बस्तियों की ओर आता है। इन दिनों बारिश से झाड़ियां भी फैल रही हैं, जिससे उसका बस्ती में आने का मार्ग सुगम हो जाता है। उन्होंने लोगों से आसपास की झाड़ियां काटने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें