फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डैफोडिल्स ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Sun, 18 Oct 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। स्व. एडवोकेट राजेश भारद्वाज मेमोरियल आठवीं अंतर-विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए डैफोडिल्स की टीम ने खिताब अपने नाम किया जबकि मेजबान बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी, विशिष्ट अतिथि नगर निगम कोटद्वार के मेयर एवं पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, समाजसेवी एवं उद्यमी चांद मौला बख्श, भाजपा नेता सुमन कोटनाला उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी के स्वप्निल रावत को उनकी उपयोगी बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बैटर चुना गया। वहीं, डैफोडिल्स के मनीष नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें