फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डैफोडिल, मवाकोट ने जीती प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शंकर दत्त जोशी गेंद मेला समिति की ओर से गेंद मेला मैदान मवाकोट में चल रहे तीन दिवसीय गेंद मेले के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। वॉलीबाल में डैफोडिल और मवाकोट विजयी रहे। इस मौके पर गढ़वाली गीतों पर दर्शक झूमे। सोमवार को मेले के दूसरे दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मवाकोट और जीआईसी कोटद्वार के बीच खेला गया। जिसमें मवाकोट ने सीधे सैटो में 25-19, 25-17 के अंतर से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में डैफोडिल ने एमकेवीएन को 21-16, 21-19, 21-17 के अंतर से हराया। इस दौरान रेफरी की भूमिका मोहित, भाष्कर, मनमोहन, स्कोरर की भूमिका धीरेंद्र कंडारी ने निभाई। अग्रज जुयाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मैच का संचालन सुरदीप गुसाईं ने किया। महिलाओं की सुई धागा दौड़ में आरती, दिव्या, पूजा असवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नींबू चम्मच दौड़ में आशा त्यागी, पूनम नेगी, अनीता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत राज राजेश्वरी आर्ट ग्रुप की ओर से राधा, मीरा व कृष्ण के नृत्य की प्रस्तुति से हुई। आयुष ने गढ़वाली रिमिक्स पर स्लो डांस की प्रस्तुति दी। फोर मून्स ग्रुप की अंतरा रावत, वर्षा केष्टवाल, अनुष्का रावत और स्वाति नेगी ने गढ़वाली रिमिक्स पर प्रस्तुति दी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कैप्टन देवेंद्र बिष्ष्ट, विशिष्ट अतिथि कैप्टन सोहन लाल भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मुरली सिंह रावत के पौत्र चंद्रमोहन सिंह, पौत्र वधू माया देवी, मेला समिति के अध्यक्ष कुलदीप रावत, कमल नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें