फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से मकान हुआ राख

Fri, 22 Jan 2016 06:06 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गगवाड़स्यूं पट्टी के बौंसरी गांव में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से एक मकान में आग लग गई। इससे पूरा मकान और उसमें रखा सारा समान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से अग्निकांड में हुई क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बौंसरी गांव निवासी बालम सिंह राणा की पत्नी अनीता देवी बृहस्पतिवार शाम को अपने घर में खाना बना रही थी। इस दौरान चूल्हा जलाते समय रसोई गैस के सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे घर में फैल गई। आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू में नहीं पाया जा सका। बालम ने बताया कि इंडेन गैस सर्विस का सिलेंडर उन्होंने बृहस्पतिवार शाम को ही लगाया था। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में घर में रखा हुआ सारा समान जलकर राख हो गया। उिन्होंने जिलाधिकारी से क्षति पूर्ति का मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें