फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 कनेक्शन काटे, 711 बड़े बकायेदारों को नोटिस

Fri, 26 Feb 2016 09:51 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने बिजली के बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दस हजार से अधिक धनराशि के 711 बकायेदारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं, वहीं पूरे डिवीजन में दो सौ कनेक्शन काट दिए गए हैं। विभाग ने 31 मार्च तक बकाया न चुकाने वालों को राजस्व वसूली (आरसी) जारी करवाने की चेतावनी दी है। साथ ही 31 मार्च तक एकमुश्त मूल धनराशि जमा करने पर शत-प्रतिशत ब्याज माफ करने की सुविधा भी प्रदान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के पौड़ी जिले में चार उपखंड हैं। प्रथम उपखंड में कोटद्वार शहर के साथ ही भाबर का पूरा इलाका और कालागढ़ शामिल है। द्वितीय उपखंड में दुगड्डा ब्लॉक का पर्वतीय क्षेत्र, यमकेश्वर और द्वारीखाल ब्लॉक, तृतीय उपखंड जयहरीखाल में जयहरीखाल और यमकेश्वर विकासखंड और चतुर्थ उपखंड स्यूंसी में बीरोंखाल, थलीसैंण आशिंक और नैनीडांडा विकासखंड पड़ते हैं। चारों उपखंडों में ऊर्जा निगम का करीब 1.85 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को एक माह के अंदर बकाया धनराशि चुकाने की अपील की गई है। एक माह के अंदर बकाया जमा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए ब्याज माफ करने की योजना चलाई गई है। ईई ने बताया कि पैसा न चुकाने पर डिवीजन में दो सौ कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें