मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी नगर निगम क्षेत्र के बाजार में भारी भीड़ उमड़ी रही। कोतवाली पुलिस की सख्ती के बाद भी बाजार में लोग कोरोना नियम की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। पुलिस ने मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेंसिग नियम का पालन नहीं करने और दोपहिया वाहन लेकर घूम रहे 486 लोगों का चालान किया।
मंगलवार को दूसरे दिन भी जरूरी सामान की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुली रही। सुबह से ही बाजार में राशन, मेडिकल स्टोर और फल सब्जी की फड़ों और ठेलियों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। दोपहर तक दुकानों में सामान खरीदने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एनएच और पटेल मार्ग से फल और सब्जी की रेहड़ी, ठेलियों को खदेड़ना पड़ा।कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 486 लोगों का चालान किया गया।