फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ रही भीड़, नियम तार-तार

विज्ञापन
कोटद्वार के गोखले मार्ग पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोटद्वार। लॉकडाउन में छूट मिलते ही बाजारों में आपाधापी मची है। लोग खरीदारी को बाजारों में उमड़ रहे हैं। शारीरिक दूरी बरते जाने का नियम तार-तार है। कुल मिलाकर हर जगह कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। भीड़ को लेकर न तो प्रशासन, न ही नगर निगम और पुलिस गंभीर है।
विज्ञापन

इससे पहले लॉकडाउन के दौरान खुद विक्रेताओं ने अपनी दुकानों के आगे गोले बनाए थे। शारीरिक दूरी के नियम का लोग खुद से पालन कर रहे थे। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय थे। बड़े पैमाने पर दुकानदारों के चालान भी काटे गए।
लेकिन, सोमवार को मंदिर, होटल और रेस्टोरेंट खोले जाने की इजाजत मिलते ही बाजारों की सूरत बदल गई। कोटद्वार के गोखले मार्ग, गंगादत्त जोशी मार्ग, जिला परिषद मार्केट और मालिनी मार्केट में भीड़ उमड़ गई।
विज्ञापन

व्यापारियों को दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की सख्त हिदायत दी गई है। हिदायत न मानने वालों पर लॉकडाउन के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी। योगेश मेहरा, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें