फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनेह से 24 घंटे में हटाएं शराब की दुकान : हरक सिंह रावत

विज्ञापन
वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से उनके आवास पर मिलते शराब विरोधी आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि सनेह तल्ली में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान बंद होगी। इसके लिए उन्होंने 24 घंटे का समय पौड़ी जिला प्रशासन को दिया है। वन मंत्री ने शराब विरोधी आंदोलन चला रही महिलाओं पर मुकदमा दर्ज करने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सनेह में अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में आंदोलन चला रही महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सनेह क्षेत्र में कालागढ़ की शराब की दुकान शिफ्ट करने और इसके विरोध में आठ दिन से चल रहे आंदोलन की जानकारी दी। महिलाओं ने वन मंत्री से शराब की दुकान बंद करने या ग्रामीण अंचल से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में माहौल खराब होने लगा है। इस पर वन मंत्री ने 24 घंटे में सनेह से शराब की दुकान हटाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। वन मंत्री के प्रेस सचिव सुधीर बहुगुणा ने बताया कि वन मंत्री ने आंदोलनकारी महिलाओं पर मुकदमा दर्ज करने पर भी नाराजगी जताई। वन मंत्री से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में अंजू पुंडीर, रेनू कोटियाल, बीना कोटियाल, सतेश्वरी देवी और पूर्व प्रधान गमली देवी शामिल रही। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने बताया कि शराब की दुकान हटने तक महिलाएं शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें