फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के आवासों पर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लैंसडौन/जयहरीखाल। जयहरीखाल के एक विद्यालय में गत 19 सितंबर को 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक लैंसडौन पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस कई जनपदों और राज्यों में दबिश दे चुकी है। पुलिस ने एक माह के भीतर हाजिर न होने की स्थिति में उसके बिजनौर और जयहरीखाल आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने लैंसडौन पहुंचकर मामले की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

लैंसडौन के पुलिस उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक अफजल महबूब खान की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वह बिजनौर और जयहरीखाल दोनों जगह से नदारद चल रहा है। उसके खिलाफ 81 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि वह फरार चल रहा है। एक माह के भीतर यदि आरोपी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की कर दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें