किशनपुर। भाबर के सिडकुल जशोधरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक ढाबे में रखे खोके और काऊंटर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब छह हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। ढाबे स्वामी ने चोरी के मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में सूचना दी है।
जानकारी के अनुसार बालागंज निवासी उदय सिंह रावत सिडकुल जशोधरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में खाने का ढाबा संचालित करता है। शुक्रवार को ढाबे का काम खत्म करने के बाद वह करीब साढ़े छह बजे अपने घर चला गया था। शनिवार सुबह आठ बजे जब वह अपने ढाबे पर आया तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। चोरों ने ढाबे में रखे खोके और काऊंटर का ताला राड की सहायता से तोड़कर वहां से करीब छह हजार का खाने-पीने के सामान के साथ ही मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया था। उसने तुरंत चोरी की घटना की जानकारी कलालघाटी पुलिस चौकी में दी। ढाबस संचालक का कहना है की पूर्व में भी उसके ढाबे में चोरी की घटना हुई थी लिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी पर चोरों का कोई पता नहीं चल पाया था। सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।