महिला को बातों में उलझा जेवर ठगे
बल्लभगढ़। सेक्टर-10 मार्केट में सामान खरीदने गई सेक्टर-8 की एक महिला को बातों में उलझाकर दो ठग उनके गहने उतरवा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-8 ईएसआई अस्पताल में रहने वाले महाबीर ने थाना सेक्टर-7 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी सेक्टर-7-10 मार्केट में खरीददारी करने गई थी। इस दौरान वहां उन्हें दो दो युवक मिल गए। बदमाशों ने उनकी पत्नी को बातों में ऐसा उलझाया कि उसने अपने कानों के सोने के दो कुंडल और सोने की अंगूठी उतार कर दे दी। वे दोनों उसके सोने के कुंडल और अंगूठी लेकर फरार हो गए। जब वे वापस घर पर लौटी, तो उन्होंने सारी घटना के बारे में बताया। सेक्टर-सात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।